जंगल से लाई मौत का सामान 


पंडोह क्षेत्र में जंगली मशरूम खाने से एक महिला की मौत हो गई। हालांकि उपचार के लिए उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया था लेकिन चिकित्सक उसे बचा नहीं पाए। बताया जा रहा है कि पंडोह के नजदीक कोटमोर्स क्षेत्र के चंडेह गांव में बी.पी.एल. परिवार से संबंध रखने वाले लुदरमणी की पत्नी चंपा देवी (32) घास काटने जंगल में गई थी और वहां उसे जंगली मशरूम मिल गए तथा वह इन्हें घर ले आई। जैसे ही सब्जी तैयार हुई तो लुदरमणी के दोनों बेटों ने कड़वी बताकर इसे खाने से इंकार कर दिया और बिना खाना खाए सो गए।
बेटों व पति ने कड़वी बताकर नहीं खाई सब्जीइसके बाद लुदरमणी और चंपा दोनों ने एक साथ सब्जी का स्वाद चखा तो लुदरमणी ने भी इसे कड़वी बताकर खाने से इंकार कर दिया जबकि उसकी पत्नी ने पूरी रोटी सब्जी के साथ ही खाई। थोड़ी ही देर बाद जब उसे उल्टी व दस्त शुरू हो गए तो रात को ही उसे जोनल अस्पताल मंडी लाना पड़ा, जहां 3 दिन होश न आने पर डाक्टरों ने उसे आई.जी.एम.सी. रैफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही मंडी सदर थाने से हैड कांस्टेबल संजीव कुमार ने शिमला में महिला के शव को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। एडीशनल एस.पी. मंडी कुलभूषण वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।     

Comments

Popular posts from this blog