हिन्दू क्रांति दल का राष्ट्रीय सम्मेलन हुआ सम्पन्न
छग के सूरज अग्रवाल बने रास्ट्रीय मंत्री एवं भानू बंजारे बने प्रदेश अध्यक्ष
छग की टीम को अपने विशिष्ट कार्यो के लिए स्मृति चिन्ह भेंटकर किया गया सम्मानित
अखिल भारतीय हिन्दू क्रांति दल के राष्ट्रीय सम्मेलन में देश के 12 प्रदेशों के 97 वरिष्ठ ईकाईयो के सैकड़ों पदाधिकारीयो ने लिया सम्मेलन हिस्सा। राष्ट्रीय कार्यकारिणी मे विस्तार करते हुए दल के अध्यक्ष माननीय बाबा आदित्य नाथ योगी जी और माननीय संरक्षक अजय सिंघल जी द्वारा आवश्यक फेरबदल करते हुए
प्रसिद्ध कर्मठ हिन्दू समाजसेवी माननीय ड़ा. इन्द्रजीत सिंह यादव जी को संरक्षक , ड़ा. धर्मेन्द्र यादव जी को महामंत्री , शेरे पंजाब भाई लखविन्द्र सरीन जी को राष्ट्रीय संगठन महामंत्री , प्रसिद्ध गौसेवक एवम उद्योगपति माननीय पूरन यादव लोहचब जी को उपाध्यक्ष तथा गौसेवा संवर्धन एवं अनुसंधान प्रकोष्ठ का संयोजक , झांसी की रानी के समान बरेली से माननीया सुषमा अरोरा जी को राष्ट्रीय उपाध्यक्षा , प्रीत दहिया ( टाइगर ) को सह महामंञी , गुजरात की शान प्रेम शर्मा जी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष , छत्तीसगढ़ की शान रायगढ से राज अग्रवाल जी को राष्ट्रीय मंञी तथा मध्यप्रदेश से कर्मठ युवा शिवा यादव जी तथा उत्तराखंड की शान हरिद्वार से संजीव चौधरी जी को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है ।
कुछ समय संगठन की कार्यवाही से प्रत्यक्ष हस्तक्षेप न करके संस्था का आय - व्यय प्रभार ( कोष ) की जिम्मेदारी राजीव मित्तल को सौंपा गया है ।
सम्मेलन में विशेष आमंत्रित गुजरात सरकार स्वच्छ भारत अभियान के ब्राण्ड़ एम्बेसेड़र युवा और श्री राम जन्म भूमि आन्दोलन अभियान के निवर्तमान सूञधार शिवोम मिश्रा जी के आगमन से मेरी अन्य योजनाओं को निश्चित बल मिलेगा ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रास्ट्रीय अध्यक्ष आदित्य नाथ योगी जी ने युवाओ का उत्साह बर्धन करते हुए कहा कि अहिंसा हमारा परम धर्म है लेकिन हमारे धर्म पे विप्पति आये तब शस्त्र उठाना हमारा सर्वोच्च धर्म है। और साथ ही साथ सभी को संगठन का विस्तार और देश हित के कार्य करने की सलाह भी दिए।

Nice great news
ReplyDelete